अनियंत्रित होकर बाइक से गिरे दो युवक, आरक्षक देव प्रसाद मल्होत्रा व चालक कमलेश कुमार वर्मा ने तत्परता दिखाते हुए पहुंचाया अस्पताल
बलौदाबाजार-भाटापारा। सड़क हादसे में घायल दो बाइक सवार युवकों के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की डायल 112 टीम देवदूत बनकर सामने आई। बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से घायल हुए दोनों युवकों को पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जिससे उन्हें समय पर उपचार मिल सका।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सड़क पर बाइक अनियंत्रित होने के कारण दो युवक हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में दोनों युवकों को चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आरक्षक देव प्रसाद मल्होत्रा एवं चालक कमलेश कुमार वर्मा ने मौके पर पहुंचकर घायल युवकों की स्थिति का जायजा लिया और उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस टीम की इस त्वरित कार्रवाई से घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। पुलिसकर्मियों की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।
पुलिस की वाहन चालकों से अपील
बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें और यातायात नियमों का पालन करें। दोपहिया वाहन चालकों से विशेष रूप से हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की गई है। पुलिस ने कहा कि थोड़ी सी सावधानी सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है और सुरक्षित यातायात के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।








