सार्वजनिक स्थान पर बर्थडे सेलिब्रेशन पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत चार पर FIR

बिलासपुर/पेंड्रा:- सार्वजनिक स्थान पर जन्मदिन समारोह आयोजित कर भीड़ जुटाना और आवागमन बाधित करना भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे समेत चार लोगों को महंगा पड़ गया। मामले में गौरेला पुलिस ने चारों के खिलाफ BNS की धारा 285 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार 18 सितम्बर को जन्मदिन समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए समारोह के दौरान सार्वजनिक रास्ते पर भीड़ एकत्र होने और आवागमन प्रभावित होने के आरोपों की जांच की।

जांच के बाद गौरेला पुलिस ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर आयोजन के दौरान यातायात और आम लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो, इसे लेकर पुलिस की कार्रवाई के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Hot Topics

Related Articles