भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित

संगठन को मिलेगी नई मजबूती

बलौदाबाजार। भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा की बहुप्रतीक्षित जिला कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेशाध्यक्ष माननीय श्री किरण सिंह देव जी एवं संगठन महामंत्री माननीय श्री पवन साय जी के मार्गदर्शन, प्रदेश संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ माननीय श्री शिव चंद्राकर जी की सहमति तथा भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय श्री आनंद यादव जी की अनुशंसा पर जिला संयोजक श्री अनुपम अग्रवाल ने कार्यकारिणी की घोषणा की।

नई कार्यकारिणी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के आर्थिक सुधार की योजनाओं तथा भाजपा की राष्ट्रहित और आर्थिक सशक्तिकरण की विचारधारा को जिले के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए कार्य करेगी।

जिला संयोजक श्री अनुपम अग्रवाल ने कहा कि आर्थिक प्रकोष्ठ व्यापारियों, उद्यमियों एवं आर्थिक जगत से जुड़े लोगों के साथ समन्वय स्थापित कर जिले के आर्थिक विकास और जनकल्याणकारी नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

Hot Topics

Related Articles