गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी.. सतनामी समाज ने राज्यपाल के नाम बिलासपुर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, चुनावी घोषणा पूरी कर स्मारक निर्माण शुरू कराने की मांग

बिलासपुर/मुंगेली:- मुंगेली जिले के औराबांधा स्थित गुरु बालक दास जी के शहादत स्थल को भव्य शहादत स्मारक एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग को लेकर सतनामी समाज एवं अनुसूचित जाति समाज ने राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान भाजपा के घोषणा पत्र में इस स्थल के विकास का उल्लेख किया गया था, लेकिन समाज के प्रतिनिधियों के अनुसार अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। समाज ने शहादत स्थल को ऐतिहासिक एवं सामाजिक आस्था से जुड़ा बताते हुए जल्द निर्माण शुरु कराने की मांग की है। समाज की प्रमुख मांगों में निर्माण कार्य शुरु करने की आधिकारिक तारीख घोषित करना, अक्टूबर-नवंबर 2026 के भीतर काम शुरु करना तथा स्वीकृत बजट, कार्ययोजना और निर्माण की समय-सीमा सार्वजनिक करना शामिल है।

1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी दी है 

ज्ञापन में कहा गया है कि यदि अक्टूबर और नवंबर के भीतर निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया, तो 1 दिसंबर 2026 से बिलासपुर से मुंगेली, बेमेतरा होते हुए रायपुर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय तक शांतिपूर्ण पैदल मार्च किया जाएगा। समाज ने इसे लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से किए जाने वाला आंदोलन बताया है। गुरु बालक दास जी की शहादत से जुड़े औराबांधा स्थल का उल्लेख विभिन्न स्रोतों में मिलता है; हालांकि स्थल और ऐतिहासिक विवरणों को लेकर स्रोतों में कुछ भिन्नताएं भी दिखाई देती हैं।

Hot Topics

Related Articles