भाटापारा/जिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार गेंदले ने भाटापारा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक समग्र शिक्षा, समस्त शासकीय एवं अशासकीय शालाओं के प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की गुरूकुल हायर सेकेण्डरी विद्यालय भाटापारा में समीक्षा बैठक ली।
बैठक मे प्रमुख रूप से प्रशस्त एप, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय, एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत पेड़ लगाने की समीक्षा, नशा मुक्त विद्यालय की जानकारी, एमबीयू वैलिडेशन, अपार आईडी, बालवाड़ी, आईसीटी, यू-डाईस, विद्यार्थियों की जीपी में एन्ट्री की जानकारी, शिक्षकों की प्रोफाईल एन्ट्री, स्कूल प्रोफाईल एन्ट्री, ड्राप बाक्स में बच्चांे को इम्पोर्ट करना संबंधी सभी प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों से जानकारी ली गई।
साथ ही जेम पंजीयन, एसएनए स्पर्श पर चर्चा, आईसीटी योजना, रंगाई पोताई निरीक्षण, व्हीएसके 2.0 नवीन वर्जन, लईका चिन्हारी एप सीडब्ल्यूएसएन बच्चों के सर्वे, एफएलएन कीट का नियमित उपयोग, एफएलएन को सभी स्कूलों में 100 प्रतिशत प्राप्ति के लक्ष्य पर चर्चा, एफएलएन पुस्तक स्कैनिंग 100 प्रतिशत पूर्ण करना (अभ्यास पुस्तक), रचनात्मक लेखन, एफएलएन के अंतर्गत मुस्कान पुस्तकालय को सक्रिय करना, प्रतिमाह चर्चा पत्र को डाउनलोड करके पढना, एफएलएन के अंतर्गत शनिवार बैगलेश डे मनाये जाने संबंधी चर्चा की गई। सभी संकुल प्राचार्यो एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों को शालाओं का नियमित निरीक्षण कर राज्य एवं जिले द्वारा चाही गयी वांछित जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराये जाने निर्देशित किया गया।
बैठक मे जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा नरेन्द्र वर्मा सहित बीईओ,प्राचार्य,बीआरसी,संकुल समन्वयक उपस्थित थे।








