रेस्क्यू जारी…महानदी के उफान से गिधौरी जलमग्न

कसडोल/ पलारी,बलौदाबाजार जिले में लगातार बारिश के बाद हालात बिगड़ गए हैं। महानदी के उफान पर आने से गिधौरी क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई घरों और दुकानों में 8 से 9 फीट पानी घुस गया है, जिससे इलाके में अफरातफरी का माहौल है। ऐसे हालात में गिधौरी पुलिस, प्रशासन और बाढ़ बचाव दल की टीम ने मोर्चा संभालते हुए नगर सेना की टीम के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। गिधौरी पुलिस क्षेत्र से अब तक 50 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। रविवार को सुबह से रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया गया, जो लगातार जारी है।

लगातार बारिश के बाद गिधौरी क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। रात करीब 2 बजे कई घरों में पानी पहुंच गया। अचानक घरों में पानी घुसने के बाद लोग अपने जरूरी सामान को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने में जुट गए। देखते ही देखते कई इलाकों में पानी का स्तर 8 से 9 फिट तक पहुंच गया, जिससे लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

हालात बिगड़ने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गिधौरी संदीप बंजारे के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन नगर सेना की टीम मौके पर पहुंची। बाढ़ के पानी से घिरे इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। टीम ने लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। अब तक गिधौरी क्षेत्र से 50 से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। थाना प्रभारी संदीप बंजारे ने बताया पुलिस कि रेस्क्यू ऑपरेशन में नगर सेना बलौदा बाजार की टीम भी शामिल है।

मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार मौजूद है और हालात पर नजर बनाए हुए है। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ ही जरूरत के मुताबिक राहत और बचाव कार्य जारी है।

 

Hot Topics

Related Articles