स्व. परसराम भारद्वाज की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

भाटापारा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भाटापारा के तत्वावधान में 1 अक्टूबर 2026 को अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सात बार के सांसद स्वर्गीय परसराम भारद्वाज की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. परसराम भारद्वाज के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन और जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष अजय ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी महामंत्री संजय बघेल, पूर्व जिला कांग्रेस सचिव नवीन बख्श, विधायक प्रतिनिधि मुकेश साहू, ब्लॉक उपाध्यक्ष शेषनारायण यदु, मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश यदु सहित किसन निर्मलकर, ईश्वर सेन, संजय वर्मा, रामू ठाकुर एवं अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

इस दौरान कांग्रेसजनों ने स्व. परसराम भारद्वाज के विचारों, सिद्धांतों और जनसेवा की भावना को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम श्रद्धा एवं सम्मान के वातावरण में संपन्न हुआ।

Hot Topics

Related Articles