युवराज सिन्हा , गरियाबंद।अखिल विश्व गायत्री परिवार नवचेतना केंद्र फिंगेश्वर जिला गरियाबंद के समस्त महिलाओं के द्वारा 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ फिंगेश्वर में होने वाले कार्यक्रम के लिए बैठक रखी गई थी जिसमें 500 महिलाएं सम्मिलित हुए इस कार्यक्रम को संचालन करने छत्तीसगढ़ उपजोन के प्रभारी श्रीमती आदर्श दीदी श्रीमती सरला कोसरिया महिला आयोग के सदस्य मिलेश्वरी साहू के आतिथ्य में कार्यक्रम शुभारंभ हुआ जिसमें संचालन कर रहे कंचन ध्रुव पीएचडी ने उक्त कार्यक्रम को गायत्री माता के दीप जलाकर के शुरूआत किया
सरला कोसरिया अपने वक्तव्य में बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह जो महिला संगठन है आगे 21वीं सदी में ही काम करेगी अभी सन 2026 परम वंदनीय माता भगवती देवी जी के जन्म शताब्दी वर्ष है और इसी वर्ष में हमारे नगर फिंगेश्वर को 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन हमको मिला हुआ है इसमें नारी शक्ति की ही द्वारा महिला टोली आकर के हरिद्वार से संचालन करेगी एवं नारी शक्ति को ही जगाने का हम सब काम करेंगे नारी जगत जननी की दात्री है ब्रह्मा विष्णु महेश के अधिष्ठात्री है । नारी के द्वारा ही आगे सब कुछ होना है इसलिए सृष्टि का निर्माण ब्रह्मा भगवान ने किया लेकिन नारी को पहले बनाकर उन्होंने पहले सम्मान दिया आगे आदर्श दीदी ने कहा कि परम पूज्य गुरुदेव ने जो तपस्या किया है उन्होंने देव कन्या नारी शक्ति को ही रख करके अपने तप बल को आगे बढ़ाया है और कार्यक्रम को एच एल साहू ने आभार व्यक्त किया और सब को 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में अधिक से अधिक कलश धारण करने के लिए आमंत्रित किया 1100 गर्भवती माताओं का पुंसवन संस्कार कराने का संकल्प लिया अंत में कार्यक्रम के समिति के संरक्षण चंदूलाल साहू भागवत हरि नील बहादुर जगदीश साहू अशोक साहू केलकर रोशन देवांगन गीतू साहू संतोषी श्रीवास्तव पदमा यदि पूर्णिमा यादव क्यूमिन सिंह अर्जुन सिंह टीकम सेन रोमन चंद्राकर भोपाल सिंहा गैंदराम यदु अध्यक्ष रामू राम साहू जी
फिंगेश्वर में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम की तैयारी के लिए बैठक आयोजित








