स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय हाई स्कूल, आंवराभाटा, दंतेवाड़ा मे जिला स्तरीय “मेरे सपनों का भारत” चित्रकला प्रदर्शनी एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित किया गया

ब्रजेश पाण्डे, दंतेवाड़ा।माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय हाई स्कूल, आंवराभाटा, दंतेवाड़ा मे जिला स्तरीय “मेरे सपनों का भारत” चित्रकला प्रदर्शनी एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के माननीय विधायक श्री चैतराम अटामी जी शामिल हुए।

इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी कला, अभिव्यक्ति और विचारों के माध्यम से भारत की संस्कृति, प्रगति, उपलब्धियों और भविष्य की तस्वीर को जीवंत रूप दिया। प्रतिभागी बच्चों का उत्साह और उनकी रचनात्मक प्रस्तुति कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही।

शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा को प्रोत्साहन देने वाले ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी क्षमता पहचानने और समाज व राष्ट्र के प्रति अपनी भूमिका समझने का अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता, स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles