जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के 50 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

23 से 27 अक्टूबर तक चेन्नई में होगी 41वीं जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 20 अक्टूबर को रवाना होगी प्रदेश की टीम

रायपुर। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 23 से 27 अक्टूबर तक तमिलनाडु के चेन्नई स्थित जेएन एथलेटिक्स स्टेडियम में 41वीं जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 50 खिलाड़ी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। छत्तीसगढ़ की टीम 20 अक्टूबर को चेन्नई के लिए रवाना होगी।

छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के अनुसार हाल ही में आयोजित वेस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन और पदक के आधार पर चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी गई है। चयनित खिलाड़ियों से राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों का चयन

अंडर-20 पुरुष वर्ग में तिलक बार्सेल, टी. होमेश्वरी राव, देवानंद साहू, बी. नागेश, अभिषेक कुमार जाड़े, आदित्य वर्मा, गजेंद्र ठाकुर, हर्ष निषाद, आलोक कुमार सागर, प्रांजल यादव, दिनकर वर्मा, श्याम जी दुबे, बाबू बेरा और बिरजूराम का चयन हुआ है।

अंडर-18 पुरुष वर्ग में मोहनीश कुमार साहू, कृष्ण पाल सिंह, मद्दारम पोडियामी, पोषण लाल, लक्ष्मण सोढ़ी, अनिकेत पड्डा, योगेंद्र सिंह, अनुराग एक्का, सुमित कुमार साहू, मुकुंद वर्मा, सिद्धार्थ नागेश, शौर्य अग्रवाल और संदीप पोर्ते प्रदेश टीम में शामिल हैं।

अंडर-16 बालक वर्ग में बीरेंद्र ध्रुव और शिवराज दुग्गा तथा अंडर-14 बालक वर्ग में रोहित वेंडजा, मनकुराम मुरामी और नीतीश कुमार मिडीयाम का चयन किया गया है।

बालिका वर्ग में भी खिलाड़ियों का चयन

बालिका अंडर-16 वर्ग में किच्चै बिमला, दंतेश्वरी निषाद, संतोषी बन्दरी, मान्यता साहू और अंजलि करम का चयन हुआ है। महिला अंडर-18 वर्ग में किरण ध्रुव, अदिति कुमार सा, अरशिन खान, रानू भोगामी, सुशीला खुरामी और पूनम मखान सिंह टीम में शामिल हैं।

महिला अंडर-20 वर्ग में दर्शनिक मिश्रा, नंदनी साहू, तानिया केवट, कुमारी शीतल, सोनिका राजवाड़े, पायल मार्कण्डे और देविका यदु का चयन किया गया है।

पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

चयनित खिलाड़ियों को जीएस बामरा, परविंदर सिंह ग्रेवाल, आदित्य सिंह ठाकुर, रितिका सिंह, रवि धनगर, सुदर्शन सिंह, सुनील नायर, अनिरुद्ध सुना, दीपक पटेल, दिनेश तांडी, आशीष जायसवाल, तुलसी साहू, हिमांशु चंद्राकर, पोमन लाल तारक सहित एथलेटिक्स खेल से जुड़े प्रशिक्षकों और पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं। सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए चेन्नई में बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्साहित किया।

Hot Topics

Related Articles