कमलकांत पाटनवार
बिलासपुर:- ये न्यायधानी का ट्रैफिक थाना है! आप खुद देखिए…कैसे 10_10, 12_12 हजार के चलानी कार्रवाई को लेकर अंचल के नागरिक छाती पीट पीट कर रोने विवश है! कि हम इतना पैसा कहा से लाये…
आपको खुद देखिए ये तस्वीरें न्यायधानी बिलासपुर के ट्रैफिक थाने का है! जहां 2 महिलाएं धारो धार रो रही चिल्ला रही कि कहा से इतना पैसा लाए…
शहर की सड़कों पर गाड़ी से आवागमन करना क्या इतना बड़ा अपराध हो गया है! कि अनाप शनाप पैसे की मांग की जा रही है! इन रोती बिलखती 2 महिलाओं के साथ 1 छोटा माशूम बच्चा भी है! जो अवाक सब कुछ देख रहा है! ट्रैफिक पुलिस की मैनुवल और आईटीएमएस से उगल रहे भारी भरकम चालान से जनमानस में इस कदर रोष है! नागरिकों का कहना है! कि शहर समेत अंचल की आबादी बढ़ गई… गाड़ियों की संख्या बढ़ गई… पर सड़के वही है! इसके चलते शहर का ऐसा कोई रोड ऐसा कोई चौराहा नहीं है! जहां रोजाना जाम की स्थिति न हो… ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के बजाय ट्रैफिक पुलिस और थानों की पुलिस का पूरा जोर टारगेट पर है!
173 करोड़ का आईटीएमएस भी फेल….
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के दावे के साथ तत्कालीन कांग्रेस शासन काल में आईटीएमएस लागू किया गया था… दावा था… कि आईटीएमएस लागू होने के बाद शहर के नागरिकों को सड़क पर लगने वाले जाम से निजात मिल सकेगा… आवागमन शहज और सुलभ होगा… पर हालात इसके विपरीत है! शहर के चौक चौराहों पर जगह जगह जाम की स्थिति रोजाना निर्मित हो रही है!
चौराहे बंद पब्लिक हलाकान…
173 करोड़ के आईटीएमएस के बावजूद शहर के प्रमुख चौक चौराहों दयालबंद लिंगियाडीह पुल, कांग्रेस भवन कुड़ूदंड चौक, छत्तीसगढ़ भवन तिराहा, आबकारी वेयर हाउस चौक, को बेरीकेट्स लगाकर बंद कर दिया गया है! वही जूना बिलासपुर, ज्वाली पुल, इसके अलावा नदी किनारे बनाई जा रही दोनों सड़क को मेन रोड से जोड़ा जा रहा है! पब्लिक हलाकान है! कि ये कौन सी तकनीक है! जो चौराहे आवागमन के लिए है! उन्हें बंद कर दिया गया है! और किया जा रहा है! वही सड़क पर नए रोड खोले जा रहे है!
100 का समोसा 2000 कि चपत…
आईटीएमएस के अलावा शहर के बदहाल सड़कों पर मैनुवल चलानी कार्रवाई की जा रही है! आप रोज राज किशोर नगर, तोरवा छठ घाट रोड, शनिचरी रपटा, रिवर्यू सिम्स तिराहा, और शहर के अन्य इलाकों में भी सरेआम चलानी कार्रवाई होते देख सकते है! रोज घ्र के लिए 100- 50 का समोसा खरीदने निकल रहे तो 2000 का चालान कट जा रहा।
रामगोपाल करियारे, एडिशनल एसपी ट्रैफिक, बिलासपुर








