युवराज सिन्हा।मामले में थाना गरियाबंद के द्वारा 67.842 एवं थाना मैनपुर के द्वारा 23.750 किलो ग्राम कुल 91.592 किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ 05 जुट के बोरी में भरे हुए 137.300 किलो ग्राम चांवल, घटना में प्रयुक्त बस, आटो, 04 नग मोबाइल को किया गया जप्त।*
*थाना गरियाबंद एवं थाना मैनपुर की पृथक-पृथक कार्यवाही।*
विवरण- गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रातंर्गत अवैध गांजा, शराब एवं हीरा के परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देष दिये थे। जिसके परिवालन में समस्त थाना प्रभारी अपने अपने थाना क्षेत्रों में मुखबीर सक्रिय किये है।
दिनांक 04.10.2026 को थाना प्रभारी गरियाबंद को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि सफेद, पीला रंग के महेष बस क्रमांक सीजी 04 ईए 0634 के कंडेक्टर व ड्रायवर के द्वारा अपने बस में अवैध रूप से गांजा मादक पदार्थ ले कर परिवहन कर रहा है। मुखबीर के सूचना के आधार पर थाना से पुलिस एवं स्पेष टीम भेज कर घटना स्थल बसस्टैण्ड पहुच कर बस का समक्ष गवाह के तलाषी लिया गया। तलाशी के दौरान बस के पीछे डीक्की में रखे 05 जुट के बोरी के साथ 07 पैकेट में कुल 67.842 किलो ग्राम अवैध गांजा मादक पदार्थ कीमती 33 लाख 92 हजार 100 रूपये को समक्ष गवाह के जप्त किया गया। प्रकरण के आरोपी का नाम पता पुछने पर अपना नाम 01) शमसुद्दीन पिता शेख छोटे उम्र 41 साकिन ग्राम माचा थाना मोदहा जिला हमीरपुर (उ.प्र.) हाल- मोदहापारा मस्जिद गली रायपुर 02) आषोक यदू पिता लालमन यदू उम्र 32 साल साकिन टिकरापारा देवभोग जिला गरियाबंद को समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार किया गया। प्रकरण के दोनो आरोपियों को पुलिस अभीरक्षा में ले कर उक्त गांजा के खरिदी-बिक्री के संबंध में पुछताछ करने पर बताया कि 03) भजन धुरवा पिता श्रीधर उम्र 35 साल साकिन ग्राम दरलीपारा थाना देवभोग हाल- बलरामपुर थाना जुनागढ़ जिला कालाहाण्ड़ी उड़ीसा से खरिदी करना बताया। प्रकरण में एण्ड टू एण्ड कार्यवाही करते हुए तीनों आरोपियों के कब्जे से 67.842 कीमती 33 लाख 92 हजार 100 रूपये किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ 05 जुट के बोरी में भरे हुए 137.300 किलो ग्राम चांवल, घटना में प्रयुक्त बस कीमती लगभग 15 लाख, आटो कीमती 01 लाख 50 हजार 02 नग मोबाइल को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। प्रकरण में आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20 बी (II)(C) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में थाना प्रभारी मैनपुर को मुखबीर से सूचना मिला की देवभोग-रायपुर बस में सवार यात्री अपने पास अवैध रूप से गांजा मादक पदार्थ रख कर रायपुर की ओर जा रहा है। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना मैनपुर से पुलिस टीम भेज कर मां शारदा बस को रोक कर बस में सवार संदिग्ध व्यक्ति का नाम पता पुछने पर अपना नाम दामोदर मेहेर पिता कृष्णाचंद उर्फ क्रुष्णाचंद मेहेर उम्र 40 साकिन नकटीगुडा थाना जुनागढ़ जिला कालाहांडी उडीसा का रहने वाला बताया आरोपी के समान का तलाषी लेने पर एक नीला सफेद रंग के कार्टन के अंदर, थर्माकोल आईस बाॅक्स के अंदर दो पैकेट में कुल 23. 750 किलो ग्राम कीमती 11 लाख 87 हजार 500 रूपये का अवैध गांजा समक्ष गवाह के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का तलाशी लेने पर 02 नग मोबाइल फोन जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर 20 बी (II)(C) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
दोनो प्रकरण में आरोपियों को विधिवत समक्ष गवाहन के गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
*थाना गरियाबंद के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी-*
01) शमसुद्दीन पिता शेख छोटे उम्र 41 साकिन ग्राम माचा थाना मोदहा जिला हमीरपुर (उ.प्र.) हाल- मोदहापारा मस्जिद गली रायपुर
02) आशोक यदू पिता लालमन यदू उम्र 32 साल साकिन टिकरापारा देवभोग जिला गरियाबंद
03) भजन धुरवा पिता श्रीधर उम्र 35 साल साकिन ग्राम दरलीपारा थाना देवभोग हाल- बलरामपुर थाना जुनागढ़ जिला कालाहाण्ड़ी उड़ीसा
*थाना मैनपुर के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी-*
01) दामोदरमेहेर पिता कृष्णाचंद उर्फ क्रुष्णाचंद मेहेर उम्र 40 साकिन नकटीगुडा थाना जुनागढ़ जिला कालाहांडी उडीसा
* * *जप्त सामग्री* – * *
थाना गरियाबं द- 67.842 कीमती 33 लाख 92 हजार 100 रूपये किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ 05 जुट के बोरी में भरे हुए 137.300 किलो ग्राम चांवल, घटना में प्रयुक्त बस कीमती लगभग 15 लाख, आटो कीमती 01 लाख 50 हजार 02 नग मोबाइल।
थाना मैनपुर – 23. 750 किलो ग्राम कीमती 11 लाख 87 हजार 500 रूपये, 02 नग मोबाइल फोन








