बलौदाबाजार-भाटापारा। 07 एवं 08 अक्टूबर को रायपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय रोजगार मेले में जिले के युवाओं और आवेदकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष बस सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
जिले से रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक आवेदकों को रायपुर तक आने-जाने में सुविधा मिल सके, इसके लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्था की गई है। रोजगार मेले में विभिन्न निजी एवं अन्य प्रतिष्ठानों में रोजगार के अवसर उपलब्ध होने की संभावना है।
जिला प्रशासन ने जिले के अधिक से अधिक पात्र एवं इच्छुक आवेदकों से रोजगार मेले में शामिल होकर उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है। आवेदकों से निर्धारित तिथि एवं समय पर संबंधित स्थान पर उपस्थित होकर बस सुविधा का लाभ लेने का आग्रह किया गया है।






