छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज महिला चेंबर की बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ ममता साहू शामिल हुई

कमल कुमार मेश्राम।छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज महिला चेंबर की सामान्य बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ ममता साहू।

इस अवसर पर मातृशक्ति द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए महिलाओं के हित में राज्य महिला आयोग द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी साझा की।

बहनों ने जिलेवार कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित करने एवं महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल का सुझाव रखा, जिस पर हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर डॉ. इला गुप्ता जी, मनीषा तरवानी जी, नम्रता अग्रवाल जी सहित महिला चेंबर की पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में बहनें उपस्थित रहीं।

Hot Topics

Related Articles