वीबी-जी रामजी योजना से सुनीता यादव को मिला 125 दिन रोजगार का सहारा, बच्चों की पढ़ाई में हो रहा उपयोग

संदीप यादव मुंगेली,  मुंगेली विकासखंड के ग्राम चमारी निवासी सुनीता यादव के लिए वीबी-जी रामजी योजना ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने का बड़ा सहारा बन गई है। योजना के तहत अब उन्हें 125 दिनों का रोजगार मिल रहा है, जो पहले मिलने वाले 100 दिनों की तुलना में 25 दिन अधिक है।

सुनीता यादव ने बताया कि पहले मनरेगा के तहत 100 दिन ही काम मिलता था, लेकिन वीबी-जी रामजी योजना लागू होने के बाद अब 125 दिन का रोजगार मिलने लगा है। इससे उन्हें 25 दिन अतिरिक्त कार्य करने का अवसर मिल रहा है और मिलने वाली अतिरिक्त मजदूरी परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती दे रही है।

उन्होंने बताया कि रोजगार से प्राप्त मजदूरी राशि का उपयोग वे अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और घर की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में कर रही हैं। गांव में ही रोजगार उपलब्ध होने से उन्हें बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती और परिवार के साथ रहकर ही आजीविका चल रही है। अतिरिक्त 25 दिन के रोजगार से बच्चों की शिक्षा पर खर्च करने में भी काफी मदद मिल रही है।

सुनीता के अनुसार इस योजना से न केवल उनकी आय बढ़ी है, बल्कि भविष्य की जरूरतों के लिए आर्थिक आधार भी मजबूत हुआ है। उन्होंने 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह की योजनाएं ग्रामीण परिवारों के लिए बेहद उपयोगी हैं।

Hot Topics

Related Articles