100 पाव देशी मसाला शराब जब्त, कीमत करीब ₹10,300
भाटापारा। दृष्टि हेल्पलाइन से प्राप्त सूचना के आधार पर भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस ने अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 100 पाव देशी मसाला शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹10,300 बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, दृष्टि हेल्पलाइन के माध्यम से ग्राम तरेंगा में अवैध रूप से शराब बिक्री किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और शराब के साथ आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमर यदू (32 वर्ष), निवासी ग्राम तरेंगा, थाना भाटापारा ग्रामीण के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 100 पाव देशी मसाला शराब जब्त कर उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि दृष्टि हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की शिकायत, संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध से संबंधित सूचना होने पर दृष्टि हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर जानकारी प्रदान करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।






