संदीप यादव मुंगेली। भारतीय किसान संघ छ.ग. प्रदेश द्वारा मुंगेली चलो के नारे के साथ अपनी प्रमुख 11 मांगों को लेकर विशाल आंदोलन और ट्रैक्टर रैली निकाली गई। कृषि उपज मंडी से कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
हमारी 11 प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं –
1. गोवर्धन योजना लागू कर गौ राम जी योजना को भी संरक्षण एवं संवर्धन से जोड़ा जाए।
2. 2022-23 की लंबित ₹1700 करोड़ धान राशि किसानों को तत्काल दी जाए।
3. कृषक उन्नति योजना में ₹800 प्रति क्विंटल प्रोत्साहन जोड़ा जाए तथा फल-सब्जी किसानों को भी शामिल किया जाए।
4. धान खरीदी 15 नवंबर-15 फरवरी तक हो एवं प्रति तौल 40 किलो 700 ग्राम का आदेश हो।
5. एग्रीस्टैक पंजीयन की समस्याओं में शिथिलता दी जाए।
6. धान टोकन व्यवस्था में सुधार हो और खाता समर्पण का अनावश्यक दबाव बंद किया जाए।
7. गन्ने के मूल्य में ₹150 प्रति क्विंटल वृद्धि कर कृषक उन्नति योजना में जोड़ा जाए।
8. अधूरी सिंचाई परियोजनाएं शीघ्र पूरी हों तथा पैरी हाईडैम जैसी नई परियोजनाओं को तत्काल स्वीकृति मिले।
9. विद्युत विभाग के निजीकरण पर रोक लगाई जाए।
10. खाद की अधिक कीमत पर बिक्री पर रोक एवं दोषी विक्रेताओं पर कड़ी कार्रवाई हो।
11. भूमि अधिग्रहण उदयपुर डिक्लेरेशन के अनुसार किया जाए।
जिले की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं
1. मुंगेली जिला के मुंगेली तहसील में शक्कर कारखाना की मांग।
2. सेतगंगा को पूर्ण रूप से तहसील बनाया जाए।
3. सेतगंगा में 100 बिस्तर वाला हॉस्पिटल बनाया जाए।
4. रेंगाबोढ कुबा डायवर्सन को आगे विस्तार कर सेनहाभांठा से बीजातराई की ओर बढ़ाया जाए और मुंगेली, बांकला डायवर्सन को पंडरिया क्षेत्र के ढबही से आगे जिला मुंगेली के क्षेत्र में बढ़ाया जाए।
5. बेमेतरा मुंगेली राज्य मार्ग से गाड़ामोर, काया मानिकपुर, नारायणपुर, भालापुर, दुल्लापुर, दामापुर होते हुए कबीरधाम (कवर्धा) राज्य मार्ग की स्वीकृति दी जाए।
6. धान उपार्जन केंद्र मालपुर में नवीन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा खोलने, 7. मुंगेली तहसील के ग्राम चकरभठा में नवीन विद्युत सब स्टेशन, 8. मुंगेली में किसान सदन भवन और 9. लोरमी तह के ग्राम बरमपुर में शा.उ.मा.शा. संचालित है किन्तु भवन नहीं है, शीघ्र अतिशीघ्र भवन की स्वीकृति दी जाए।






