नशा मुक्त युवा, विकसित भारत अभियान के तहत गीधा में नुक्कड़ नाटक से दिया गया नशामुक्ति का संदेश

संदीप यादव मुंगेली, सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर जिले में नमो सेवा अनकही कहानियां कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में मेरा युवा भारत मुंगेली के स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम गीधा में नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

स्वयंसेवकों ने नशे से व्यक्ति, परिवार और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को सहज तरीके से प्रस्तुत किया और युवाओं को शिक्षा, खेल और रचनात्मक कार्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम उपनिदेशक नितिन शर्मा तथा नितेश कुमार मोहले के निर्देशन में हुआ, जिसमें बमलेश्वरी, तनिषा, पंकज, अमित, आलोक, हेमलता, राधिका, कीर्ति, नगिता, यामिनी एवं कल्पना ने सक्रिय भूमिका निभाई। अंत में सभी ने नशे से दूर रहने की शपथ ली।

Hot Topics

Related Articles