त्योहारों से पहले महंगाई का झटका: दाल से लेकर तेल-घी तक बढ़े दाम, रसोई का बजट बिगड़ा

भाटापारा,त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही आम लोगों की रसोई पर महंगाई का असर दिखाई देने लगा है। पिछले कुछ दिनों में दालों के साथ-साथ तेल, घी, चावल, चीनी और मसालों के दाम में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कारोबारियों के मुताबिक, त्योहारों के करीब आने के साथ मांग बढ़ने से आने वाले दिनों में कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

दालों की कीमतों में तेज उछाल

पिछले एक महीने में प्रमुख दालों के भाव में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हुई है। अरहर दाल की कीमत 120 रुपये से बढ़कर करीब 146 रुपये प्रति किलो हो गई है। उड़द दाल 125 रुपये से बढ़कर 150 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। वहीं चना दाल के दाम 80 रुपये से बढ़कर 100 रुपये प्रति किलो हो गए हैं।

मूंग दाल की कीमत 106 रुपये से बढ़कर 112 रुपये प्रति किलो और मसूर दाल 80 रुपये से बढ़कर 90 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है।

वस्तु सितंबर अक्टूबर
अरहर दाल ₹120/kg ₹146/kg
मूंग दाल ₹106/kg ₹112/kg
उड़द दाल ₹125/kg ₹150/kg
चना दाल ₹80/kg ₹100/kg
मसूर दाल ₹80/kg ₹90/kg
इंडिया गेट चावल ₹110/kg ₹130/kg
चीनी ₹42/kg ₹55/kg
लाल मिर्च ₹275/kg ₹290/kg
धनिया ₹190/kg ₹210/kg

तेल और घी भी हुए महंगे

दालों के साथ खाने के तेल और घी की कीमतों में भी तेजी आई है। देसी घी के भाव में करीब 30 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है। सरसों तेल की कीमत में 10 से 20 रुपये प्रति किलो तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि रिफाइंड तेल भी करीब 10 रुपये प्रति किलो महंगा हुआ है।

त्योहारों में और बढ़ सकती है महंगाई

कारोबारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने के कारण खाद्य वस्तुओं की कीमतों में आगे भी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ऐसे में दाल, तेल, घी, चीनी और मसालों की बढ़ती कीमतों का सीधा असर घरेलू बजट पर पड़ रहा है। गृहणियों के लिए त्योहारों की खरीदारी के बीच रसोई का खर्च संभालना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है।

Hot Topics

Related Articles