युवराज सिन्हा,फिंगेश्वर :- शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर ग्राम भेण्ड्री (जामगांव) में शीतला मंदिर भवन का भव्य लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय श्री रोहित साहू जी रहे। कार्यक्रम का आयोजन श्री गिरिराज भगत (परेवाडीही वाले) के विशेष सानिध्य एवं आशीर्वाद से सम्पन्न हुआ। लोकार्पण समारोह की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना और शीतला माता की आरती के साथ हुई। ग्राम पंचायत भेण्ड्री (जा) की सरपंच श्रीमती सविता चुम्मन सिन्हा, उपसरपंच श्री रमेश सिन्हां, पंचगण एवं समस्त ग्रामीणों द्वारा मुख्य अतिथि विधायक श्री रोहित साहू तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों का पारंपरिक रीति-रिवाज, पुष्पमाला एवं तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिसमें प्रमुख रूप से कोमल ढीढी जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि,सतीश यादव उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत फिंगेश्वर,जगदीश यदु मंत्री भाजपा जिला गरियाबंद,श्रीमती मंजूलता हरित अध्यक्ष, भाजपा मंडल फिंगेश्वर, हरीश साहू अध्यक्ष, सरपंच संघ जिला गरियाबंद,राजू साहू अध्यक्ष, फनीकेश्वरनाथ महाविद्यालय फिंगेश्वर,श्रीमती चंपेश्वरी चोवा ध्रुव जनपद सदस्य फिंगेश्वर, सियाराम ध्रुव जिला अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ,भुवनलाल साहू एवं प्रेमलाल टोडर महामंत्री, मंडल फिंगेश्वर,जगतराम साहू बूथ अध्यक्ष सरगोड,भेखलाल साहू गाँव प्रमुख,रोहन साहू अध्यक्ष, जामगांव परिक्षेत्र साहू समाज, इसके साथ ही विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचगण युधिष्ठिर साहू (रजकट्ठी), अरुण ध्रुव (लचकेरा), हुमनराजकुमार सिन्हां (बोरिद), श्रीमती योगेश्वरी दिनेश शुक्ला (खैरझिटी) एवं श्रीमती जीतू ज्योति रवि बघेल (गुण्डरदेही) सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक रोहित साहू ने कहा कि आज नवरात्र के इस पावन पर्व पर हमारे ग्राम भेण्ड्री में माता शीतला के मंदिर भवन के लोकार्पण अवसर पर आप सभी के बीच उपस्थित होकर मुझे असीम आनंद और सौभाग्य की अनुभूति हो रही है। सबसे पहले मैं आप सभी ग्रामवासियों एवं भक्तजनों को नवरात्र पर्व एवं शीतला मंदिर भवन के लोकार्पण की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ।माता शीतला हमारी आस्था, संस्कृति और सुख-समृद्धि की प्रतीक हैं। गाँव में शीतला मंदिर हमारी सामाजिक समरसता, एकता और सांस्कृतिक चेतना का केंद्र होता है। जब गाँव का हर नागरिक एक साथ मिलकर भक्ति भाव से जुड़ता है, तो गाँव में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। यह नया मंदिर भवन हम सभी को एकजुट रखने और हमारी धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।राजिम क्षेत्र की जनता का विकास और आपकी सेवा ही मेरा मुख्य ध्येय है। हमारी सरकार और प्रशासन का निरंतर प्रयास है कि ग्रामीण अंचलों में बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों का कायाकल्प हो। ग्राम भेण्ड्री के सर्वांगीण विकास के लिए जो भी आवश्यकताएं होंगी, उन्हें प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।मैं आयोजन समिति, ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती सविता चुम्मन सिन्हा, उपसरपंच श्री रमेश सिन्हा, सभी पंचगण और समस्त ग्रामवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने इतने भव्य एवं सुंदर कार्यक्रम का आयोजन किया। माता शीतला से यही प्रार्थना है कि वे हमारे पूरे राजिम क्षेत्र पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें, सभी को स्वस्थ, समृद्ध और खुशहाल रखें। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।
इसके अलावा विधायक रोहित साहू समीपस्थ ग्राम तरजुंगा में भी शारदीय नवरात्र कार्यक्रम में शामिल हुए और सभी के सुख समृद्धि की कामना की। जहां ग्रामीणों ने उनका धूमधाम से स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम भेंड्री एवं तरजुंगा में प्रमुख रूप से डॉ गंगाराम साहू ,हीरु डहरे ,यशवन्त साहू ,दशरथ सिन्हा, मिंजुन साहू,नरोत्तम सिन्हा
कलिकुमार साहू ,जगत साहू,घनश्याम अडावंशी,दाऊ लाल सिन्हा,हेमू सिन्हा,उमराव सिन्हा,भेखलाल साहू,विनीत उपाध्याय,दोहन साहू,धान बाई साहू,प्रतिभा ध्रुव,कल्याणी साहू,योगेश्वरी साहू ,पार्वती बांधे,मनीषा ध्रुव,दशोदा साहू, लछवंतिन यादव,गंगू साहू,ठाकुर राम यादव, चूम्मन यादव ,भूरू राम ध्रुव,पिला राम निषाद, जोहन राम बांधे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।






