मुंगेली : 48 घंटे में सरिया चोरी का पर्दाफाश, 5 चोर गिरफ्तार – 3.44 लाख का माल जब्त

संदीप यादव मुंगेली (छ.ग.)  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले की डिंडौरी पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराध में बड़ी सफलता हासिल की है। ग्राम लीलापुर के निर्माणाधीन हाई स्कूल भवन से सरिया चोरी करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

क्या है मामला –

प्रार्थी विवेक सिंह निवासी गांधीडीह, विनय विहार कॉलोनी लोरमी ने चौकी डिंडौरी थाना चिल्फी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आर.जे. कंस्ट्रक्शन द्वारा ग्राम लीलापुर में हाई स्कूल भवन का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण स्थल के सामने रखे अग्रोहा कंपनी के 10 MM के 24 बंडल सरिया को अज्ञात चोरों ने 9 अक्टूबर से 10 अक्टूबर की दरम्यानी रात चोरी कर लिया। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 143/2026 धारा 303(2) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

एसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई –

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी श्री भोजराम पटेल ने अज्ञात आरोपियों की जल्द पतासाजी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला एवं डीएसपी श्रीमती माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में चौकी डिंडौरी की टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया। जांच में पता चला कि चोरी गए 20 बंडल सरिया को ट्रैक्टर में लोड कर ले जाया गया था।

मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान थाना पंडरिया जिला कबीरधाम क्षेत्र से की। संदेही रवि कुमार धुर्वे को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी शुभम सिंह, जयकुमार पोर्ते, राहुल सिंह और विरेन्द्र कुमार मरकाम के साथ मिलकर चोरी करना कबूल कर लिया।

आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए 20 बंडल सरिया कीमती 84,435 रुपये और घटना में प्रयुक्त *नीले रंग का स्वराज 735 ट्रैक्टर क्रमांक CG 09 JS 4880 कीमती 2 लाख 60 हजार रुपये* जप्त किया गया। कुल 3 लाख 44 हजार 435 रुपये की संपत्ति जप्त हुई है।

गिरफ्तार आरोपी:

1. रवि कुमार धुर्वे (27) निवासी खैरडोंगरी थाना पंडरिया

2. शुभम सिंह धुर्वे (25) निवासी खैरडोंगरी थाना पंडरिया

3. जय कुमार पोर्ते (27) निवासी खैरडोंगरी थाना पंडरिया

4. राहुल सिंह धुर्वे (24) निवासी खैरडोंगरी थाना पंडरिया

5. विरेन्द्र कुमार मरकाम (22) निवासी मदनपुर थाना पंडरिया जिला कबीरधाम

सभी आरोपियों को दिनांक 12.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

इस पूरी कार्यवाही में चौकी प्रभारी प्र.उप निरी. हर्षा वर्मा, उप निरी. मान सिंह, प्र.आर. श्याम डहरिया, गुलाब सिंह, आर. पवन गंधर्व, संजय पात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Hot Topics

Related Articles