CGPSC से बड़ी खबर, SI मुख्य परीक्षा स्थगित

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन आयोग ने मंगलवार को आदेश जारी करते हुए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा आयोजित नहीं करने की जानकारी दी है। आयोग ने अपने आदेश में परीक्षा स्थगित करने के पीछे अपरिहार्य कारणों का उल्लेख किया है। हालांकि, इन कारणों को लेकर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

आयोग के इस फैसले के बाद  मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अब नई तारीख का इंतजार करना होगा। फिलहाल आयोग की ओर से संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। नई तिथि की घोषणा बाद में अलग से की जाएगी। 2 से 4 नवंबर तक होनी थी मुख्य परीक्षा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा का आयोजन लगातार तीन दिनों तक किया जाना था। इसके लिए 2 नवंबर से 4 नवंबर 2026 की तारीख निर्धारित की गई थी। हालांकि, परीक्षा से पहले ही आयोग ने कार्यक्रम में बदलाव करते हुए इसे स्थगित करने का निर्णय लिया है। आयोग की ओर से जारी सूचना में स्पष्ट किया गया है कि मुख्य परीक्षा अब पूर्व निर्धारित तारीखों पर आयोजित नहीं होगी। इस फैसले से संबंधित अभ्यर्थियों के परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव हो गया है। अब उन्हें आयोग की ओर से जारी होने वाली आगामी सूचना के आधार पर अपनी तैयारी और परीक्षा से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाना होगा।

 

 

Hot Topics

Related Articles