कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सौंपा ट्राइसाइकिल, दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल
बलौदाबाजार। दिव्यांगजनों को सहायता और सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को रोशनी पुरैना को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की। ट्राइसाइकिल मिलने से अब रोशनी के लिए आवागमन आसान होगा और उन्हें आने-जाने में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।
मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से रोशनी के दैनिक जीवन में सुविधा बढ़ेगी। वे अब पहले की तुलना में अधिक सहजता से अपने जरूरी कार्य कर सकेंगी। यह पहल दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
सरकार के प्रति जताया आभार
मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने पर रोशनी पुरैना ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विष्णु भैया की सुशासन सरकार दिव्यांगजनों के लिए निरंतर अच्छा काम कर रही है। दिव्यांगजनों की जरूरतों को समझते हुए उन्हें आवश्यक सहायता और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके लिए उन्होंने सरकार को धन्यवाद दिया।
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल जैसी सुविधाओं से दिव्यांगजनों को दैनिक गतिविधियों में सहूलियत मिलती है और उनकी दूसरों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलती है।






