पेंशनरों ने तीन साल के लिए खुमान सिंह को चुना अध्यक्ष

अर्जुनी ,गायत्री मंदिर परिसर, भाटापारा में पेंशनर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़, तहसील शाखा भाटापारा का सम्मेलन हुआ। उद्देश्य नए पदाधिकारियों का चयन रहा। संगठन में पदाधिकारियों का चयन तीन साल के लिए होता है। चुनाव सर्वसम्मति से कराया जाता है। संगठन ने भंवर सिंह साहू को चुनाव अधिकारी बनाया।

तुलसी राम साहू को उप-चुनाव अधिकारी मनोनीत किया। चुनाव अधिकारी ने अध्यक्ष पद के लिए नाम मांगे। खुमान सिंह वर्मा ने दावेदारी पेश की। किसी और ने नाम नहीं दिया। मुख्य चुनाव अधिकारी भंवर सिंह साहू ने खुमान सिंह वर्मा को अध्यक्ष घोषित किया। इसके बाद नए अध्यक्ष से कार्यकारिणी घोषित करने को कहा गया। खुमान सिंह वर्मा ने मंच से नई कार्यकारिणी की घोषणा की। अध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा चुने गए। संरक्षक भंवर सिंह साहू, बाबूलाल साव बने। संयोजक शिवलाल यादव रहे। सह संयोजक जयलाल कश्यप रहे। उपाध्यक्ष भागवत प्रसाद देवदास बने।

महिला उपाध्यक्ष उमा शुक्ला, किरण यादव रहीं। सचिव यू. आर. साहू बने। सह सचिव रविशंकर यादव रहे। कोषाध्यक्ष दया शंकर निषाद बने। उप-कोषाध्यक्ष एम. आर. निषाद रहे। संगठन सचिव यू. आर. वर्मा, शम्भू नाथ क्षत्रिय बनाए गए। प्रचार-प्रसार मंत्री राधा बाई साहू, भागीरथी वर्मा बनीं। नए अध्यक्ष का स्वागत करते हुए।

Hot Topics

Related Articles