भाटापारा,आदर्श रामलीला नाटक मंडली भाटापारा के दूसरे दिन नारदमोह, मुनिआगमन, ताड़िका वध की लीला का मनमोहक मंचन हुआ। नारद की भूमिका में हर्ष ने अभिनय से दर्शकों को खूब हंसाया। ताड़िका की भूमिका ने दर्शकों का मनोरंजन किया। डर का माहौल भी बनाया। मुनिआगमन प्रसंग में विश्वामित्र की भूमिका में शौर्य मिश्रा ने भगवान राम और लक्ष्मण को निशाचरों के वध के लिए दशरथ से मांगा। दशरथ द्वारा राम-लक्ष्मण को देने का मार्मिक दृश्य दिखा। दर्शकों की आंखें नम हुईं। राम के किरदार में कृपांश व्यास रहे। लक्ष्मण की भूमिका वाशु शर्मा ने निभाई। दशरथ की भूमिका में लव शर्मा ने अभिनय का जौहर दिखाया।
दूसरे दिन भगवान श्रीराम की आरती हुई। साहू समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे। कौन बनेगा करोड़पति के प्रतिभागी योगेश साहू भी पहुंचे। योगेश साहू ने कहा, इस रामलीला में बच्चों के साथ समय बिताना उन्हें बहुत आनंददायक लगा। अनुभव रोमांचित करने वाला रहा। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा, मेहनत के बाद जो भी मिले, खुशी से स्वीकार करें।
जो चीज नहीं मिलती, हो सकता है वह आपके हिस्से की नहीं। उन्होंने रामलीला के क्रियाकलाप नजदीक से देखे। सराहना की। रामलीला सचिव कोमल शर्मा ने उनके यूपीएससी कैरियर के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साहू समाज के प्रतिनिधि के रूप में वरिष्ठ सुकृत साहू ने मंचन की सराहना की। टीम वर्क को सफलता का राज बताया। वीणा साहू ने कहा, इस मंच पर रामायण के कलाकार जीवंत अभिनय करते हैं। पत्रकार शंकर सोनी ने कलाकारों की मेहनत की सराहना की। पालकों का भी आभार जताया। भूपेशधर दीवान ने रामलीला में अपने बचपन के दिनों को याद किया।
राजीव तिवारी ने कलाकारों की तीन माह की मेहनत की प्रशंसा की। पत्रकारों में संतोष अग्रवाल, राजकुमार मल, भुपेशधर दीवान, प्रशांत वर्मा, श्याम सुंदर पुरोहित, शंकर सोनी, अजय यादव, उमाशंकर साहु, राजीव तिवारी, ललित तिवाड़ी, संजय तिवारी, राजकुमार यदु, सरिता ध्रुव, राजेश शर्मा, गुरमीत गुम्बर, राज गुप्ता, बजरंग ध्रुव, कोमल शर्मा, आएशा खान, आदित्य ठाकुर शामिल रहे।






