पोषण वाटिका: शिक्षा के साथ स्वस्थ जीवन की सीख

  • ब्रजेश पाण्डे,AG ख़बर दंतेवाड़ा

दंतेवाड़ा। क्षेत्र भ्रमण के दौरान *ग्राम पंचायत रेंगानार के उच्च प्राथमिक शाला* में स्थापित पोषण वाटिका का भ्रमण कर विद्यार्थियों से संवाद किया गया।

विद्यालय में शिक्षकों एवं बच्चों द्वारा उगाई जा रही *जैविक साग-सब्जियों और फलदार पौधों* की पहल सराहनीय है। वाटिका की सब्जियों का *मध्यान्ह भोजन* में उपयोग न सिर्फ बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध करा रहा है, बल्कि उन्हें *जैविक खेती और कृषि* के महत्व से भी जोड़ रहा है।

पोषण वाटिका के बोर्ड पर “उच्च प्रा. शा. रेंगानार, वि. खं. कुआकोंडा, जिला दंतेवाड़ा (छ.ग.)” अंकित है।

इस सराहनीय पहल के लिए सभी *विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ* को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

*पोषण भी, शिक्षा भी और प्रकृति से जुड़ाव भी।*

Hot Topics

Related Articles