युवराज सिन्हा,गायत्री मंदिर फिंगेश्वर में नवरात्रि पंचमी के पावन अवसर पर प्रातः साधना एवं एक कुंडी गायत्री महायज्ञ तथा गायत्री माता का महा आरती हुआ।
जिसमें नगर एवं आसपास के गायत्री परिवार एवं अन्य नागरिक गन काफी संख्या में उपस्थित रहे नगर में होने वाले राष्ट्र शौर्य समृद्धि 108 कुंडी गायत्री महायज्ञ दिनांक 22 से 25 दिसंबर 2026 के लिए देवकन्याओं द्वारा साधना एवं मंत्र जाप शांति कुंज से लाया गया शक्तिकलश गांव गांव भ्रमण एवं दर्शन तथा पूजा अर्चना का कार्यक्रम चल रहा है साथ ही गांव गांव बैठक कर एवं लोगों से संपर्क कर महायज्ञ में सम्मिलित होने तो आमंत्रण किया जा रहा है आज छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री माननीय श्री धनेंद्र साहू जी का आगमन गायत्री मंदिर फिंगेश्वर दर्शन हेतु हुआ जहां उनका स्वागत गायत्री परिवार के लोगों ने किया तथा 108 कुंडी गायत्री महायज्ञ में आने का निमंत्रण आयोजन समिति द्वारा दिया गया जिसे माननीय श्री धनेंद्र साहू जी ने महायज्ञ में निश्चित रूप से उपस्थित होने और हर तरह से सहभागिता का संकल्प लिया






