भेड़ीकला साहू समाज ने गोपी राम को किया सम्मानित

घनश्याम साव,डोंगरगांव।लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग राजनांदगांव के सेवा निवृत्त उच्च श्रेणी लिपिक गोपी राम साहू को शासकीय सेवा के साथ- साथ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए मोमेंटो,शाल व श्रीफल भेंटकर ग्राम साहू समाज भेड़ीकला द्वारा सम्मानित किया गया। ग्राम भेड़ीकला साहू समाज संरक्षक परदेशी राम साहू ने बताया कि गोपी राम साहू 40 वर्षो की शासकीय सेवा उपरांत सेवा निवृत्त हुए हैं। श्री साहू ने सत्य कबीर साहू समाज भेड़ीकला के अध्यक्ष तथा ग्राम साहू समाज भेड़ीकला के संरक्षक के रूप में सामाजिक कार्यों में विशेष योगदान दिए हैं।उनके इस पुनीत कार्य के लिए ग्राम साहू समाज भेड़ीकला अध्यक्ष मोहन लाल साहू, उपाध्यक्ष पोषण दास साहू, तेजेश्वरी साहू,सचिव तारेंद्र दास साहू, कोषाध्यक्ष लोमश दास साहू ,संगठन सचिव सूर्य प्रकाश साहू, सरिता साहू, ईश्वर लाल साहू, डानेश्वर साहू, संरक्षक मंगल दास साहू, परदेशी राम साहू,शिव कुमार साहू, सुन्दर लाल साहू,पार प्रमुख सुकालू राम साहू, उमराव सिंह साहू, पूनम साहू, पंचराम साहू, मनोज साहू, गुलाब दास साहू, सुदामा साहू , बगेश्वर लाल ,लेख राम, नेतराम , देवनाथ ,जगदीश साहू ने स्वागत सम्मान करते हुए उज्वल भविष्य की कामना किया है,

Hot Topics

Related Articles