ग्राम हरनाचाका में 23वें वर्ष अखंड नवधा रामायण समारोह 27 अक्टूबर से, भव्य तैयारी शुरू

संदीप यादव मुंगेली।जय श्रीराम के जयघोष के साथ ग्राम हरनाचाका में एक बार फिर भक्ति का महासंगम होने जा रहा है। परमपिता मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र जी एवं जगत जननी माता जानकी जी की असीम अनुकंपा से ग्राम हरनाचाका, जिला मुंगेली (छत्तीसगढ़) में मानस मंडली हिंदू समाज द्वारा 23वें वर्ष नवदिवसीय अखंड नवधा रामायण समारोह* का भव्य आयोजन किया गया है।

आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालु मानस मंडलियों एवं समस्त मानस प्रेमियों से सनम्र निवेदन किया है कि इस पावन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनावें एवं मानव जीवन को धन्य बनावें।

तीन दिवसीय मुख्य कार्यक्रम का कैलेंडर जारी

समिति द्वारा जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ कार्तिक कृष्ण पक्ष 02 दिनांक 27.10.2026, दिन मंगलवार को नवधा रामायण प्रारंभ के साथ होगा। इसके बाद कार्तिक कृष्ण 11 दिनांक 04.11.2026, बुधवार को भव्य जल यात्रा निकाली जाएगी और कार्तिक कृष्ण 12 दिनांक 05.11.2026, गुरुवार को पूर्णाहुति, सहस्त्रधारा, चढ़ोत्तरी के साथ इस महायज्ञ का समापन होगा।

कार्यक्रम के आचार्य पं. ईश्वर प्रसाद पाण्डेय होंगे जो पूरे विधि-विधान से रामायण पाठ संपन्न कराएंगे। इस वर्ष के मुख्य यजमान पूरन सिंह – विमला बाई राजपूत होंगे।

आयोजन समिति –

अध्यक्ष फूलसिंह राजपूत, उपाध्यक्ष राधेश्याम कश्यप, डॉ. संतोष सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष *लखन सिंह, तिरथू सिंह*, कोषाध्यक्ष *जीवन सिंह*, उप कोषाध्यक्ष *उग्रेन सिंह*, सचिव *रघुवर सिंह, उमाशंकर सिंह*, सह सचिव *रमेश चंद्राकर, सच्चिदानंद*, संगठन सचिव *रामनाथ यादव, फूलदास मानिकपुरी*, प्रचार सचिव *रवि सिंह, मनमोहन सिंह*, सरपंच *नारायण सिंह राजपूत* ग्राम पंचायत हरनाचाका के नेतृत्व में पूरा गांव आयोजन में जुटा है।

संरक्षक मंडल में दिनेश मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, गोरे मिश्रा, कृष्णा मिश्रा, नंदकुमार चौबे, डॉ. भक्ति सिंह, छेदी कश्यप, गनपत सिंह, पुरुषोत्तम पाण्डेय सहित सैकड़ों वरिष्ठजन हैं।

समिति ने बताया कि प्रवचनकर्ता के लिए समय सुरक्षित है। कार्यक्रम स्थल पर टेंट व्यवस्था *कन्हैया टेंट हाउस हरनाचाका* और साउंड सर्विस *दीपक साउंड सर्विस कुर्मी खाम्ही* द्वारा की जाएगी। समस्त ग्रामवासी हरनाचाका, मुंगेली (छ.ग.) संपर्क सूत्र – 7999565342,

Hot Topics

Related Articles