दंतेवाड़ा में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने जनप्रतिनिधियों से की भेंट

ब्रजेश पाण्डे, दंतेवाड़ा।शारदीय नवरात्रि महाष्टमी के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के महामंत्री आदरणीय श्री कर्मवीर सिंह जी दंतेवाड़ा पहुंचे।

आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं महिला आयोग सदस्य ओजस्वी मंडावी ने सौजन्य भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान महिला पदाधिकारी और वरिष्ठ सदस्य भी उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक विषयों एवं क्षेत्र की जनसमस्याओं पर चर्चा हुई।

बैठक के उपरांत श्री कर्मवीर सिंह जी ने विश्वप्रसिद्ध *माँ दंतेश्वरी मंदिर* में दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

Hot Topics

Related Articles