भाटापारा| पूज्य बिरादरी पंचायत के सचिव विजय लखवानी ने बताया कि पूज्य बिरादरी पंचायत के दिवंगत बुजुर्ग मुखियों की याद में 16 और 17 अक्टूबर को गरबा सिंधी छेज का कार्यक्रम रखा गया। आयोजन जे जे एल युवा समिति के साथ बिरादरी पंचायत महिला मंडल के संचालन में हुआ। मार्गदर्शन पूज्य बिरादरी पंचायत का रहा। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष और पंचायत के पदाधिकारियों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। दीप प्रज्वलित किया। 17 अक्टूबर को प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। सम्मानित किया गया। यह गरबा सिंधी छेज हर साल आयोजित होता है। मां दुर्गा की कृपा और बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्यक्रम सफल रहा। मौजूद नागरिकों ने कार्यक्रम का आनंद लिया। आयोजन समिति की दिल से तारीफ की।
पूज्य बिरादरी पंचायत के बुजुर्ग मुखियों की याद में भाटापारा में गरबा-छेज का आयोजन






