भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आदेशानुसार संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय मंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यालय प्रभारी, मीडिया प्रभारी और सोशल मीडिया प्रभारी सहित विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। इस नई टीम में छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के रहने वाले भूपेंद्र नाग को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को बड़ी जिम्मेदारी भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को स्थान मिलने से प्रदेश को राष्ट्रीय संगठन में प्रतिनिधित्व मिला है। उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी के तहत भूपेंद्र नाग युवा मोर्चा की राष्ट्रीय स्तर की संगठनात्मक गतिविधियों में भूमिका निभाएंगे। संगठन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है।

सात नेताओं को बनाया गया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर भूपेंद्र नाग के अलावा जम्मू-कश्मीर की विधायक शगुन परिहार, उत्तर प्रदेश के निखिल मणि तिवारी, नागालैंड के अरविंद दमानी, तेलंगाना की मालोथ कोमली नाइक, बिहार के राज राजेंद्र सिंह और पश्चिम बंगाल के विधायक सौमेन करफा को नियुक्त किया गया है। इस प्रकार नई राष्ट्रीय टीम में सात नेताओं को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

 

 

 

 

Hot Topics

Related Articles