सीएम साय का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, एयरपोर्ट से इंडोर स्टेडियम तक रहेंगे व्यस्त

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करेंगे। इसके बाद वे लोकभवन, इंडोर स्टेडियम और नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11:20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:40 बजे लोकभवन पहुंचेंगे, जहां वे दोपहर 2:30 बजे तक मौजूद रहेंगे।  निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम 3:40 बजे रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 4:50 बजे इंडोर स्टेडियम से रवाना होकर शाम 5 बजे लोकभवन पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 5:10 बजे मुख्यमंत्री लोकभवन से नवा रायपुर के लिए रवाना होंगे और शाम 5:40 बजे नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री निवास में रात 9:15 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है।

 

 

Hot Topics

Related Articles