टीईटी परीक्षा: शिक्षा विभाग के दो पत्रों में विरोधाभास

भाटापारा| सेवारत शिक्षकों की शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग के दो अलग-अलग पत्रों में विरोधाभास सामने आया है। 21 अक्टूबर 2026 को जारी एक पत्र में सेवारत शिक्षकों के लिए साल में न्यूनतम दो बार टीईटी परीक्षा आयोजित करने की बात कही गई है। वहीं, इसी दिन जारी दूसरे पत्र में सेवारत शासकीय शिक्षकों और अन्य अभ्यर्थियों के लिए सामान्य टीईटी परीक्षा साल में न्यूनतम एक बार आयोजित करने का उल्लेख है। इसे लेकर शालेय शिक्षक प्रधानपाठक संघ ने सेवारत शिक्षकों के लिए अलग से साल में दो बार परीक्षा आयोजित करने की मांग की है।

संघ के अनुसार, स्कूल शिक्षा विभाग ने संचालक लोक शिक्षण संचालनालय को लिखे पत्र में सेवारत शिक्षकों के लिए साल में कम से कम दो बार टीईटी परीक्षा आयोजित करने को कहा है। दूसरी ओर, विभाग ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के परीक्षा नियंत्रक को लिखे पत्र में सेवारत शासकीय शिक्षकों और अन्य गैर-सेवारत अभ्यर्थियों के लिए सामान्य टीईटी परीक्षा साल में कम से कम एक बार आयोजित करने की बात कही है।

 

Hot Topics

Related Articles