युवराज सिन्हा,फिंगेश्वर नगर जिला गरियाबंद में 22 से 25 दिसंबर 2026 को होने वाली राष्ट्र शौर्य समृद्धि 108 कुंडी गायत्री महायज्ञ का तैयारी बहुत तेज गति से आयोजन समिति एवं गायत्री परिवार द्वारा की जा रही है आज ग्राम बेलर पहुंचकर अखिल विश्व गायत्री परिवार के लोगों ने ग्राम के प्रमुख चौक शारदा चौक पर बैठक ग्राम वासियों का लिया जिसमें प्रमुख रूप से आयोजन समिति के अध्यक्ष रामू राम साहू युग पुरोहित पंडित परमानंद जी संरक्षक श्रीएच एल साहू जी सचिव कन्हैया लाल कंवर श्री नरेंद्र चंद्राकर की प्रमुख रूप से उपस्थित होकर 108 कुंडली गायत्री महायज्ञ के संबंध में संपूर्ण जानकारी ग्राम वासियों को प्रदान कर गायत्री महायज्ञ में शामिल होने का आमंत्रण दिया श्री परमानंद जी ने गायत्री महायज्ञ का रूपरेखा बताते हुए 15 नवंबर को भूमि पूजन और 22 दिसंबर को जल कलश यात्रा में शामिल होने का अपील किया श्री रामू राम साहू ने बताया कि यज्ञ से सभी का कल्याण होगा यज्ञ का व्यापक तैयारियां की जा रही है उन्होंने कहा कि महायज्ञ का आयोजन सभी के लिए है और आप सभी ग्राम एवं संपूर्ण परिवार सादर आमंत्रित है श्री ल साहू ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और संस्कार के बारे में बताया उपस्थित ग्राम वासियों ने महायज्ञ में शामिल होने तथा समय दान करने और तन मन धन से सहयोग का संकल्प लिया बेलर के बैठक में प्रमुख रूप से रामू राम साहू पुरोहित परमानंद जी श्री ह ल साहू कन्हैया लाल कंवर नरेंद्र चंद्राकर रमणीक साहू सरपंच सुमन लेखराम रात्ररे अरुण साहू मानसिंह यादव जवाहर यादव रामू यादव बलराम साहू कमल रात्र कृष्ण कुमार सिन्हा लोकेश साहू जयप्रकाश साहू नीलकंठ साहू गुनीत राम साहू आनंद राम सेन सहित ग्रामवासी काफी संख्या में उपस्थित रहे सभी ने गायत्री महामंत्र के साथ बैठक का शुभारंभ एवं शांति पाठ के साथ बैठक का समापन किया






