अटल चौक ग्राम -कोकानपुर, पटेल पारा में बाबा नर्मदेश्वर गौरा महादेव की शिव लिंग एवं गौरा गौरी (शंकर, पार्वती) की मूर्ति स्थापना समारोह का आयोजन किया गया

विकास सिन्हा,कोरर- अटल चौक ग्राम -कोकानपुर, पटेल पारा में बाबा नर्मदेश्वर गौरा महादेव की शिव लिंग एवं गौरा गौरी (शंकर, पार्वती) की मूर्ति स्थापना समारोह का आयोजन किया गया, ग्राम -कोकानपुर पटेल पारा के समस्त महिला समिति द्वारा आपसी सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम सुबह 11 बजे ग्राम के सभी महिलाओं ने आकर्षक पीली रंग की साड़ी पहन कलश यात्रा निकाली, पूरे ग्राम का भ्रमण किया गया तत्पश्चात स्थापना स्थल पर हवन पूजन प्रारंभ किया गया, तथा सभी के सहयोग से भव्य भंडारा का आयोजन किया गया था जिसमें सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया एवं ग्राम के उन्नति हेतु भोलेनाथ से प्रार्थना किए।इस दौरान कार्यक्रम को राजस्व ग्राम पटेल द्वारा कार्यक्रम सम्बन्ध विचार प्रगट किया जिसमें महिला समिति के द्वारा अपनी प्रत्येक माह महतारी वंदन राशी को एकत्रित कर एवं कुछ दान दाताओं द्वारा इस कार्य हेतु सहयोग किया एवं ग्राम विकास संबन्ध जानकारी प्रस्तुत किए, उसके पश्चात विधायक आशा राम नेताम, कांकेर विधानसभा का आगमन हुआ, ग्राम पटेल माखन सिंह मंडावी व महिला समिति द्वारा विधायक का आत्मीय स्वागत किया गया, उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि आज सभी क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है, वे हर कार्य को निष्ठा पूर्वक पूर्ण करते हैं। विधायक द्वारा ग्राम विकास में हर संभव सहयोग करने की बात कही, एवं ग्राम में सामाजिक समरसता बना रखने व गांव के विकास में अपनी भागीदारी निभानी की बात कही, महिला समिति को इस आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर विधायक को ग्राम के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया, जिसमें आदिवासी व धनकर समाज का भवन निर्माण तथा रात्रि में ग्राम के मुख्य सड़क एवं गलियों में अंधेरा होने में लगातार बढ़ते जंगली जानवरों तेंदुआ, भालू का विचरण को देखते हुए रोशनी हेतु सोलर लाइट की मांग की गई, ताकि ग्रामीण जन सुरक्षित रहे,इन सभी मांगो को शीघ्र पूरा करने का विधायक द्वारा आश्वासन दिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता गौतम लुंकड, डाकेश साहु मंडल अध्यक्ष,सरपंच कलीराम उइके, माखन मंडावी ग्राम पटेल, योगिता राजपूत उपसरपंच, जिला मंत्री अनूप राठौर, भूपेन्द्र राजपूत, दीप सिन्हा, महेश्वर परिहार,टाकेश धनकर,विक्की मंडावी,चैतू राम कांगे,सदाराम मंडावी, दिलीप मंडावी,सहदेव मतलाम,रमेश टेकाम, हेमलाल तेता,घासी यदु,शंकर साहु,धनेश यादव,किरन नेताम, रिंकू वर्मा,लता टेकाम,खेमीन कांगे,उर्मिला कैमरो, गीता वर्मा, राजिम धनकर, देवकी नेटी, अनीता मंडावी, दुलारी यादव, मीरा सिन्हा, अन्नपूर्णा नेताम,हेमलाल यदु, देशीराम भुआर्य,नरसिंह कुमेटी, वासु मंडावी,तेजराम धनकर,किशोर टेकाम, छक्कन टेकाम, महराज भेषमढ़ी द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला, पुरुष उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles