राजनांदगांव: नाबालिग को शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव। थाना लालबाग पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर घर से ले जाने और शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण करने के आरोप में 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 5 सितंबर 2026 को नाबालिग के दादा ने थाना लालबाग में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग पोती को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में लालबाग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 26 अक्टूबर को नाबालिग को बरामद किया। मामले की जांच के दौरान आरोपी सागर साहू (25 वर्ष), निवासी ग्राम सुखरी, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव, वर्तमान निवास चंद्रपुर, महाराष्ट्र, की संलिप्तता सामने आई।

Hot Topics

Related Articles