छुट्टी के लिए अब फाइलों के पीछे नहीं भटकेंगे निकायों के कर्मचारी, अब पोर्टल पर ही आवेदन

बलौदा बाजार भाटापारा,नगर पालिका और नगर पंचायतों में छुट्टी लेने के लिए कर्मचारियों को अब कागजी आवेदन लेकर दफ्तरों में भटकने की जरूरत नहीं होगी। जिले के सभी आठ नगरीय निकायों में अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब कर्मचारियों को ई-एचआरएमएस पोर्टल के जरिए छुट्टी के लिए आवेदन करना होगा।

नई व्यवस्था में आकस्मिक, अर्जित, अर्धवैतनिक और लघुकृत अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। इससे छुट्टी की मंजूरी के लिए फाइलों के आगे बढ़ने का इंतजार कम होने और कर्मचारियों को आवेदन की स्थिति पता करने में आसानी होने की उम्मीद है।

छुट्टी के लिए कर्मचारी को ई-एचआरएमएस पोर्टल पर अपनी यूनिक एम्प्लाई आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा। इसके बाद लीव मैनेजमेंट सेक्शन में जाकर छुट्टी का प्रकार, तारीख और कारण दर्ज कर आवेदन करना होगा। जिले के इन निकायों में लागू हो चुकी नई व्यवस्था यह व्यवस्था बलौदाबाजार, भाटापारा और सिमगा नगर पालिका के अलावा पलारी, रोहांसी, लवन, कसडोल और टुण्डरा नगर पंचायत में लागू की गई है। पोर्टल पर लॉगिन या आवेदन करने में तकनीकी परेशानी आने पर कर्मचारियों को सहायता देने की व्यवस्था भी की गई है।

 

Hot Topics

Related Articles