जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, समाजसेविकाओं एवं नगर की प्रबुद्ध महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति ने बढ़ाई आयोजन की शोभा
भाटापारा।मारवाड़ी युवा मंच, ग्रेन सिटी शाखा भाटापारा द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले सेवा एवं सामाजिक सरोकार के विशेष आयोजन ‘आनंद सबके लिए–2026’ का आयोजन 3 नवंबर 2026 को पुराना गैस गोदाम के पीछे स्थित रिक्सा कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हर्षोल्लास एवं आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना तथा उनके साथ खुशियों के पल साझा करना रहा।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रशांत गांधी, श्वेताम्बर जैन श्री संघ के अध्यक्ष श्री राजकुमार चोपड़ा, मारवाड़ी युवा मंच ग्रेन सिटी शाखा के अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ गोलछा, वरिष्ठ सदस्य श्री गोपाल शर्मा, निवर्तमान अध्यक्ष श्री कैलाश बंसल, उपाध्यक्ष श्री आशीष टोडर, सचिव श्री साकेत माहेश्वरी, श्री तुषार अग्रवाल, श्री अनिकेत झवर, श्री गौरव बावला एवं श्री वैभव सांखला सहित मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा की अध्यक्ष श्रीमती शिवानी शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर नगर की प्रतिष्ठित समाजसेविकाओं एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं की विशेष उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। इनमें श्रीमती प्रतिमा गुप्ता, श्रीमती बबीता भृगु, श्रीमती अंजू भृगु, श्रीमती संगीता कोटडिया, श्रीमती सिंधु टाटिया, श्रीमती समता चोपड़ा, श्रीमती आरती गांधी, श्रीमती दीपिका ललवानी, श्रीमती श्वेता चौरड़िया, श्रीमती पुष्पा झवर, श्रीमती सीता गुप्ता, श्रीमती ममता अग्रवाल, श्रीमती शोभा अग्रवाल एवं श्रीमती प्रेमलता माहेश्वरी सहित अनेक गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
आयोजन के दौरान जरूरतमंद बच्चों के बीच उपहार एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। बच्चों को स्नेह, अपनत्व और खुशियों के पल प्रदान करने के साथ ही उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का सार्थक प्रयास किया गया। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर झलकी खुशी और उनकी खिलखिलाहट ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं समाजसेवी महिलाओं ने मारवाड़ी युवा मंच के इस सेवा कार्य की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग के साथ खुशियां साझा करना ही सच्ची सेवा है। ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग, संवेदनशीलता एवं आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति के सभी सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
अंत में मारवाड़ी युवा मंच ग्रेन सिटी शाखा ने सभी अतिथियों, समाजसेविकाओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। शाखा के सदस्यों ने कहा कि ‘आनंद सबके लिए’ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक खुशियां पहुंचाने और हर चेहरे पर मुस्कान लाने का एक छोटा-सा प्रयास है। मंच भविष्य में भी सेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाजहित में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाता रहेगा।









