संदीप यादव मुंगेली जिला मुंगेली में दीपावली पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों, जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में *‘‘ऑपरेशन बाज’’* अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 01.11.2026 से 10.11.2026 तक जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर ताश की पत्तियों से जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।

*”ऑपरेशन बाज”* अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में 27 प्रकरणों में 100 जुआरियों से 61020 रुपये, थाना लोरमी में 15 प्रकरणों में 57 जुआरियों से 14,710 रुपये, थाना जरहागांव में 14 प्रकरणों में 50 जुआरियों से 14,250 रुपये, थाना चिल्फी में 07 प्रकरणों में 27 जुआरियों से 9,260 रुपये, थाना फास्टरपुर में 04 प्रकरणों में 14 जुआरियों से 4,830 रुपये, थाना सरगांव में 04 प्रकरणों में 12 जुआरियों से 14,930 रुपये, थाना पथरिया में 03 प्रकरणों में 14 जुआरियों से 7,430 रुपये, थाना लालपुर में 07 प्रकरणों में 26 जुआरियों से 5,820 रुपये, चौकी डिंडौरी में 02 प्रकरणों में 12 जुआरियों से 23,380 रुपये तथा चौकी साकेत में 04 प्रकरणों में 19 जुआरियों से 4,470 रुपये नगद जप्त किया गया।

इस प्रकार जिले के कुल 08 थाना एवं 02 चौकी क्षेत्रों में 87 प्रकरणों में 331 जुआरियों को गिरफ्तार कर जुआ फड़ एवं आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 1 लाख 60 हजार 100 रूपये तथा ताश की 52 पत्तियां जप्त की गईं। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया।

मुंगेली पुलिस द्वारा *‘‘ऑपरेशन बाज’’* के तहत जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।












