युवराज सिन्हा,गरियाबंद। सिन्हा समाज युवा मंडल द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के युवाओं ने तिरंगा चौक में खीर प्रसादी वितरण का आयोजन किया। नगरवासियों के साथ राहगीरों ने भी प्रसादी ग्रहण कर आयोजन की सराहना की और समाजजनों का अभिवादन किया।
कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू भी शामिल हुए। उन्होंने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के जीवन और आदर्शों को स्मरण करते हुए जयंती की शुभकामनाएं दीं। आयोजन के माध्यम से सिन्हा समाज युवा मंडल ने सामाजिक एकता, सेवा और समरसता का संदेश दिया इस अवसर पर कलार समाज युवा मंच जिला अध्यक्ष वंशगोपाल सिन्हा, मुरली सिन्हा युवा ग्राम प्रमुख, कुलेश्वर गोलु सिन्हा रोमी सिन्हा नवीन सिन्हा प्रमोद सिन्हा दिपक नागेंद्र सिन्हा भावेश सिन्हा पंकज सिन्हा हिमांशु सिन्हा तेजनाथ सिन्हा












