भाटापारा,छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ द्वारा पिछले 37 दिनों से जारी हड़ताल का समर्थन करने विधायक इन्द्र साव धरना स्थल जिला मुख्यालय पहुंचे,उन्होंने न्यायोचित मांगों को लेकर विगत एक माह से ज्यादा समय से अनिश्चितकालीन जारी आंदोलन के बावजूद शासन स्तर पर पटवारी संघ की मांगों का अब तक संतोषजनक निराकरण नहीं होने पर सरकार की इसे सबसे बड़ी नाकामी बताया।
विधायक इंद्र साव ने पटवारियों के धरना स्थल पर उनकी मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि व्यावहारिक रूप से PV एप जिसमें खेत खेत जाकर फोटो खींचना वो वर्तमान समय में संभव नहीं है। वर्तमान में किसानों को जो समस्या आई है वो केवल और केवल PV और DCS के कारण है. PV ऐप बनाने वाली जो भी कंपनी या संस्था है, उसे जांच के दायरे में लेना चाहिए था और उन्होंने सवाल किया कि एप यदि सही था तो रकबा शून्य क्यों हुआ? और धान के स्थान पर अन्य फसल दर्ज क्यों हुआ?श्री साव ने किसान हित में कहा कि एप बंद करके भुईया पोर्टल में गिरदावरी एंट्री का ऑप्शन खोला जाए ताकि किसानों की फसल का सुधार सरलता से किया जा सके।
विधायक ने विरोध को दबाने के लिए पटवारियों का दमनात्मक रूप से निलंबन , स्थानांतरण, ब्रेक इन सर्विस की कार्यवाही किया गया, इस कारर्वाई को शून्य किया जाए। विधायक इंद्र साव ने आगे कहा कि प्रदेश के लगभग 5000 पटवारियों पर विभिन्न प्रकार की की गई कार्यवाही को शून्य किया जाए।












