ऑपरेशन बाज के तहत मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 04 फरार वारंटी पकड़कर न्यायालय में पेश, जुआ खेलते 02 आरोपी गिरफ्तार, अवैध शराब बिक्री पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

संदीप यादव मुंगेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन बाज” के तहत मुंगेली पुलिस ने 04 फरार वारंटियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया एवं जुआ खेलते 02 आरोपी गिरफ्तार, अवैध शराब बिक्री की सूचना पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

जिला मुंगेली में फरार वारंटियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए अलग-अलग मामलों में फरार 04 स्थायी वारंटियों को बिलासपुर एवं मुंगेली से पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया।

मुंगेली किरण फ्यूल्स के पास 52 पत्ती से काटपत्ती जुआ खेलते 02 आरोपियों को पकड़ा गया। मौके से 1,700 रुपये नगद एवं 02 मोटरसाइकिल जप्त की गई।

थाना फास्टरपुर क्षेत्र के ग्राम खैरा सेतगंगा में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर जांच कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

जिला मुंगेली में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा जिला मुंगेली में चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन बाज” के तहत फरार स्थायी वारंटी तामीली करने एवं जुआ, सट्टा, अवैध शराब बिक्री करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया जिस पर साइबर सेल एवं थाना मुंगेली, थाना फास्टरपुर के द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में 04 स्थायी वारंटी तामील किया गया एवं 01 प्रकरण जुआ, तथा अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।

*04 फरार स्थायी वारंटी तामीली :-* माननीय न्यायालय मुंगेली के वर्ष 2020 प्रकरण क्रमांक 1465/20 थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के अपराध क्रमांक 472/20 धारा 294,506,323,34 (भादवि) के फरार स्थायी वारंटी गोवर्धन यादव पिता रमेश उम्र 32 वर्ष निवासी पंडरभट्ठा की लगातार पतासाजी किया जा रहा था जिसे पतासाजी के दौरान बिलासपुर से पकड़ा गया (2) माननीय न्यायालय रायपुर के वर्ष 2023 प्रकरण क्रमांक 8243/2023 चेक बाउंस की धारा 138 एन आई एक्ट के तहत फरार स्थायी वारंटी शुभम शर्मा पिता राजेंद्र शर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम हरदी, थाना पथरिया को मुंगेली से पकड़ा गया (3) वर्ष 2021 थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के अपराध क्रमांक 554/21 धारा 279,337,338 भा द वि के फरार स्थायी वारंटी राजू साहू पिता संजू उम्र 30 वर्ष निवासी लिंगियाडीह थाना सरकंडा बिलासपुर को जिला अस्पताल बिलासपुर के पास पकड़ा गया (4) वर्ष 2023 थाना सिटी कोतवाली के अपराध धारा 406 भा द वि के तहत फरार आरोपी योगेश सोनवानी पिता मानदास उम्र 35 वर्ष निवासी गांधी नगर सोढार को मुंगेली में पकड़ा गया। सभी 04 फरार स्थायी वारंटियों को न्यायालय में पेश किया गया।

*01 प्रकरण जुआ की कार्यवाही :-* थाना सिटी कोतवाली मुंगेली क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 21.11.2026 को किरण फ्यूल्स के पास रुपये पैसा का दांव लगाकर 52 पत्ती से काटपत्ती जुआ खेलते 02 जुआरी (1) रिजवान कुरैशी पिता इलियास कुरैशी उम्र 30 वर्ष साकिन मुंगेली बड़ा बाजार (2) शेर सिंह पिता शंकर धोबी उम्र 47 वर्ष साकिन रामगढ़ थाना मुंगेली से मौके में जप्ती रकम 1700 नगद एवं दो बाइक को जप्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

*अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही :-* थाना फास्टरपुर क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध कार्यवाही के संबंध में दिनांक 21.11.2026 को ग्राम खैरा सेतगंगा में आबकारी कार्यवाही हेतु निरंजन टोंडर पिता बैसाखू टोंडर, उम्र 50 वर्ष, निवासी खैरा सेतगंगा के दुकान पर दबिश देने पर शराब नहीं मिलने पर एवं सूचना तस्दीकी पर शराब बिक्री करना पाए जाने पर शराब नहीं बिक्री करने सख्त हिदायत देते हुए पृथक से थाना फास्टरपुर में इस्तगासा क्रमांक 21/173/2026 धारा 126,135(3), 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।

Hot Topics

Related Articles