जियाउल खान,लखनपुर। सरगुजा जिले के लखनपुर में एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 21 नवंबर 2026 की सुबह करीब 6 बजे युवती अचानक घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने लखनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
परिजनों की शिकायत पर लखनपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 304/2026 के तहत धारा 140(3) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा युवती की तलाश की जा रही है।
फिलहाल युवती के लापता होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।












