Monday, February 23, 2026
More

    धान खरीदी पर कांग्रेस करेगी धरना प्रदर्शन

    रायपुर -निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस एक बार फिर से सड़कों पर उतरने की तैयारी में है। इस बार कांग्रेस ने धान खरीदी को लेकर बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है।प्रदेशभर में धान खरीदी केंद्रों में किसानों को हो रही समस्याओं और सरकार के रवैये के खिलाफ कांग्रेस 10 दिसंबर को धरना प्रदर्शन करेगी। इस संबंध में पीसीसी अध्यक्ष ने प्रदेश के सभी जिला और ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देश जारी किए हैं।कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि किसानों की समस्याओं का कहीं भी समाधान नहीं हो रहा है। कांग्रेस का कहना है कि एप में यह स्पष्ट दिख रहा है कि टोकन 15 जनवरी तक 60 प्रतिशत तक भरे हुए हैं, जबकि अंतिम तिथि 31 जनवरी है।बड़े और मंझले किसानों को अब तक धान बेचने का मौका नहीं मिला है। कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि धान खरीदी की तिथि को 15 दिन और बढ़ाया जाए और साथ ही लिमिट भी बढ़ाई जाए। कांग्रेस इस बार ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन करने का मन बना चुकी है।पीसीसी प्रमुख दीपक बैज ने प्रदेश भर के ब्लॉक मुख्यालयों में धरने का आह्वान किया है। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपे जाएंगे। कांग्रेस ने सभी वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों और पदाधिकारियों से अपने-अपने ब्लॉकों में होने वाले आंदोलनों में शामिल होने का आग्रह किया है।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!