15 ट्रेनों में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाकर बिना टिकट यात्रा, अनियमित टिकट और बिना बुक लगेज के 569 मामलों से 4,68,120 रुपये जुर्माना वसूला है।
कमलकांत पाटनवार
बिलासपुर। बिलासपुर रेल मंडल द्वारा यात्रियों को सुगम व सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने और रेलवे नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में मंडल के बिलासपुर स्टेशन और ब्रजराजनगर-चांपा-बिलासपुर-भाटापारा सेक्शन में गुजरने वाली ट्रेनों में सघन जांच की गई।
इस अभियान के दौरान बिलासपुर से गुजरने वाली 15 ट्रेनों की जांच कर कुल 569 मामलों से 4,68,120 रुपये का जुर्माना वसूला गया। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमित रूप से ऐसे अभियान चलाकर अनाधिकृत यात्रा पर अंकुश लगाया जा रहा है, ताकि वैध टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जानिए किस श्रेणी में कितना वसूला गया जुर्माना:
बिना टिकट यात्रा: 413 मामलों से 3,73,415 रुपये जुर्माना वसूला गया।
अनियमित टिकट: 118 मामलों से 90,835 रुपये की वसूली की गई।
बिना बुक लगेज: 38 मामलों से 3,870 रुपये जुर्माना वसूला गया।












