Monday, February 23, 2026
More

    भूपेश बघेल के घर से 3मोबाइल और कुछ दस्तावेज ले गई सीबीआई

    भिलाई। महादेव सट्टा ऐप केस में CBI ने छत्तीसगढ़, दिल्ली, भोपाल और कोलकाता समेत 4 राज्यों में 60 जगहों पर छापेमारी की। इसमें एजेंसी की 10 से ज्यादा टीमों ने रायपुर, दुर्ग और भिलाई में कार्रवाई की, जिसमें पूर्व CM भूपेश बघेल, उनके 2 OSD रहे आशीष वर्मा और मनीष बंछोर, उनकी पूर्व सचिव सौम्या चौरसिया के घर भी शामिल हैं। CBI की रेड के बाद भूपेश बघेल ने कहा कि PM मोदी आने वाले हैं। उनके भाषण का कंटेंट बनाने के लिए छापेमारी की गई है। CBI की टीम भूपेश बघेल के घर से 3 मोबाइल फोन लेकर गई है। साथ ही डिजिटल और कागजी दस्तावेजों को लाल कपड़े में बांधकर ले गई है।  भूपेश बघेल के घर से रेड के बाद CBI की टीम 3 गाड़ियों में निकली। इस दौरान कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने गाड़ियों को रोकने की कोशिश की और जमकर हंगामा किया। विधायक देवेंद्र यादव के घर से भी प्रदर्शन के बीच CBI की गाड़ियां निकली। वहीं रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा और 4 IPS अधिकारी आनंद छाबड़ा, अभिषेक पल्लव, आरिफ शेख, प्रशांत अग्रवाल के घर पर भी रेड हुई। साथ ही ASP संजय ध्रुव और दो सिपाही नकुल-सहदेव के घर भी टीम ने दबिश दी। इसके अलावा प्रशांत त्रिपाठी के यहां भी CBI ने छापेमारी की।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!