राजनांदगांव: अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, शराब जब्त

राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ क्षेत्र में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से शराब जब्त की है।

पहली कार्यवाही ग्राम कोठीटोला, सीतागोटा रोड पर की गई, जहां आरोपी सुनील कुमार निषाद के कब्जे से 40 नग पाव महाराष्ट्र निर्मित देशी मदिरा संत्री जब्त की गई। इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

दूसरी कार्यवाही ग्राम सीतागोटा में की गई, जहां आरोपी घनश्याम गायधने से 18 नग पाव महाराष्ट्र निर्मित देशी मदिरा संत्री बरामद की गई। इस प्रकरण में धारा 34(1)(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

उक्त कार्रवाइयाँ उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह, मुख्य आरक्षक लालसिंह राजपूत और आरक्षक भोजराज उइके की टीम द्वारा की गईं।

Hot Topics

Related Articles