राजनांदगांव | नगर पालिक निगम, राजनांदगांव के नव निर्वाचित परिषद् के प्रथम बजट सत्र में संबोधन के पूर्व सर्वप्रथम मैं नव निर्वाचित पार्षदों का अभिनंदन करता हूं तथा आशा करता हूं कि हम सब मिलकर राजनांदगांव को विकास की दिशा में आगे बढ़ायेगें।
नगर पालिक निगम, राजनांदगांव के इस सभा में सभापति जी, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण, पार्षदगण का मैं हार्दिक स्वागत करता हूं। हम नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा (94) से धारा (100) के अंतर्गत नगर पािलक निगम, राजनांदगांव का वर्ष 2024-25 का पुनरीक्षित बजट एवं वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक आय-व्यय की स्वीकृति हेतु सदन के समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं। इस निर्वाचित परिषद का यह प्रथम बजट है इसलिये हमने इस बजट में कोई भी नया कर प्रस्तावित नहीं किया है। हमारा यह प्रयास होगा कि उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए शहर का सर्वांगीण विकास करना एवं नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा सकें।
बजट प्रावधान में विभिन्न योजनाओं को शामिल किया गया है, जो कि अल्पकालीन एवं दीर्धकालीन योजनाओं के रूप में अलग अलग विभाग से क्रियान्वित होगी। मैं अब तक के सभी निर्वाचित जन प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने शहर विकास को गति प्रदान करने में अपनी महत्वपूर्ण जवाबदारी का निर्वहन किया साथ ही मैं आभार व्यक्त करना चाहता हूूं देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी का जिन्होंने देश के साथ साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश मंे विकास की अनके योजनाएं लागू की।





