Wednesday, February 25, 2026
More

    सड़क हादसे में मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव के महिला चिकित्सक की मौत

    राजनांदगांव।मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव में पदस्थ एक महिला चिकित्सक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना शनिवार रात 8 बजे के आसपास की बताई जा रही है। महिला चिकित्सक मेडिकल कॉलेज अस्पताल से दीप माला सिंह अपने घर जा रही थी, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गई। राहगीरों की मदद से उन्हें पास ही के एक

    अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन् रायपुर रेफर कर दिया गया था और रविवान तड़के उनकी मौत हो गई।

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल पदस्थ महिला चिकित्सक दीपमाला सिंह ठाकुर (33 वर्ष) पति डॉ. धनंजय सिंह ठाकुर निवासी राजनांदगांव 24 मई को अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रही थी, तभी मेडिकल कॉलेज और रामकृष्ण नगर चौराहे के बीच अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। जिसके बाद लगभग आधे घंटे में राहगीरों की मदद से उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें रायपुर रेफर कर दिया। देर रात लगभग 1 बजे के आसपास उनकी अस्पताल में मौत हो गई। वे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ के रूप में पदस्थ थीं।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!